फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिल्ली की शरारत समझ हादसे की चपेट में आया परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर गांव में हुए हादसा परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। घायल पिता-पुत्र ने बताया कि देर रात मकान से इक्का-दुक्का ईंटें गिरनी शुरू हुईं तो उन लोगों ने समझा कि बिल्ली उछलकूद कर रही है। बस, उनकी इसी सोच ने परिवार को हादसे तक खींच ले गई। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि कई सालों से जर्जर मकान में गुजर बसर कर रहा परिवार पड़ोस में नया मकान बनवा रहा था। उसमें जाने की तैयारी के चलते सभी खुश थे लेकिन तड़के हुए हादसे ने खुशियों को गम में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

घायल किसान अशोक गुप्ता के घायल बेटे हिमांशु ने बताया कि कई साल उनका मकान जर्जर था। पिता ने कई बार मरम्मत भी कराई लेकिन पूरी घर पूरी तरह बनने की व्यवस्था मांग रहा था। बताया कि पड़ोस में पिता का दूसरा मकान बनकर लगभग तैयार हो चुका था। योजना थी कि करीब चार माह बाद सभी लोग नए मकान में शिफ्ट होकर सुरक्षित जीवन शुरू करेंगे।
बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे छत से कुछ ईंटें गिरने की आवाज आई थी। घर में सो रहे लोगों ने इसे बिल्ली हरकत समझकर अनदेखा कर दिया और दोबारा सो गए। किसी को यह आभास नहीं हुआ कि मकान की हालत बेहद खराब हो चुकी है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। तड़के सुबह अचानक छत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे कमरे में सो रहा परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीण श्रीकांत, कल्लू गुप्ता, आदित्य गुप्ता, रफीक मोहम्मद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा व सहायता देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें