फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कक्षा सात की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक युवक ने कक्षा सात की छात्रा के साथ एक माह पहले दुष्कर्म किया। घर पर बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। डरी-सहमी किशोरी ने अब अपनी शिक्षिका को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक कस्बे की कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 वर्षीया बालिका करीब एक माह पूर्व घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का ही विवेक दुबे उसे किसी बहाने से अपने घर के भीतर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सहमी पीड़िता ने डर की वजह से घर पर कुछ नहीं बताया। बीते दिनों स्कूल में शिक्षिका को संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की तब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी।
शिक्षिका की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने जब आरोपी के घर जाकर विरोध जताया तो आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के पिता के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विवेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें