फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवाई पट्टी रोड नगला बिहारी मोड़ के पास कार में सामने से आ रही स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम पंकज (22) निवासी गांव सरसई मासूमपुर थाना करहल, मैनपुरी अपनी गुड्डी देवी के साथ हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। दोनों स्कूटी से दर्शन करने के घर लौट रहे थे। रास्ते में पट्टी रोड नगला बिहारी मोउ़ के पास सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों उछलकर गिर पड़े। राहगीरों के सहयोग से आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। वहीं कार सवार मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। इसमें हादसा कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। आयुर्विज्ञान विवि में डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कार को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें