फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने से खंभे से कार टकराई, चार घायल

विज्ञापन
फोटो संख्या 19 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के कुरसेना के समीप चालक को झपकी आने से खंभे से कार टकरा गई। हादसे में उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के थाना देवगांव अंतर्गत ग्राम रमणो निवासी रामपलट चौधरी (49) पुत्र रामबरन चौधरी दिल्ली से छठ पूजा करने के लिए कार से पैतृक गांव जा रहे थे। वहीं गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ में गांव निवासी तूफानी (30) के अलावा रामपलट की पत्नी उर्मिला (45) व एक तीन वर्षीय बच्ची भी कार में बैठे थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे रामपलट को झपकी आने से कुरसेना के पास हाइवे पर खंभे से उनकी कार टकरा गई।
हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। उपनिरीक्षक रमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें