फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बीमार होने पर चेता खाद्य विभाग

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। मिठाई खाकर दो बच्चों के बीमार होने की खबर छपने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। गुरुवार को डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग के निरीक्षकों ने नगर में मिष्ठान विक्रेताओं के यहां छापामारी की और नमूने लिए।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के मुहल्ला बृजराजनगर में दुकान से खरीदकर लाई गई खोए की मिठाई खाकर दो बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। इसकी खबर छपने के बाद गुरु वार को खाद्य विभाग चेता। डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा व सुपरवाइजर नरेशचंद्र ने नगर के मिष्ठान भंडारों पर छापामारी की।
टीम ने नगर के पुराना अस्पताल गेट पर स्थित एक मिष्ठान भंडार से खोए की मिठाई का सैंपल लिया। इसके अलावा भी कई दुकानों से सैंपल भरे। श्रीवर्मा ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। समय-समय पर छापामार अभियान चलाया जाता रहेगा। इससे पूर्व अफसर बीमार बच्चों के घर गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों से तहरीर देने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें