फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को लाठी दिखाने पर एसओ से भिड़े

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। सरकारी राशन की दुकान को गांव से चार किलोमीटर दूर संबद्ध करने का विरोध कर रहे ग्रामीणों से ऊसराहार थानाध्यक्ष की झड़प हो गई। महिलाओं के साथ अभद्र भाषा और उन्हें लाठी दिखाने पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए और थानाध्यक्ष को घेर लिया। उनके साथ हाथापाई की। वहां मौजूद तहसीलदार आदि ने किसी तरह मामला शांत किया और राशन कोटा को गांव के पास के राशन डीलर के यहां संबद्ध किया।
विज्ञापन

दरअसल अनियमितताओं के आरोप में 2 मई समथर की राशन डीलर अनीता देवी का कोटा निलंबित कर दिया गया था। दुकान का संबद्धीकरण चार किलोमीटर दूर जाफरपुर के राशन डीलर के यहां कर दिया गया। चार किलोमीटर दूर राशन की दुकान जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इस बारे में उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। 8 मई को राशन डीलर शिवराज सिंह और पूर्ति निरीक्षक गंगाशंकर बाजपेई निलंबित राशन डीलर के यहां से माल उठाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। तब टीम वापस चली गई थी।
गुरुवार को नायब तहसीलदार लालमणि, पूर्ति निरीक्षक गंगाशंकर बाजपेई समथर गांव पहुंचे और राशन दूसरी दुकान भिजवाने की तैयारी करने लगे। इसकी भनक लगते ही गांव के लोग वहां जुटने लगे। उन्होंने इस कार्यवाही का विरोध किया। ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी थीं। माहौल को भांपते हुए अफसरों ने थानाध्यक्ष ऊसराहार ज्ञानेद्र कुमार सिंह को सूचना दी। थोड़ी देर में वहां पहुंचे थानाध्यक्ष ग्रामीणों को हड़काना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष की अभद्र भाषा का कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो उनके इशारे पर एक सिपाही ने महिलाओं को लाठी दिखा दी। यह देख ग्रामीण उत्तेजित हो उठे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते थानाध्यक्ष से हाथापाई की । वहां मौजूद तहसीलदार ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों सहित सत्तापक्ष के नेताओं को दी। बाद में समथर का राशन कोटा नजदीक के गांव हविलिया के डीलर रामऔतार से संबद्ध कर दिया गया। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष ज्ञानेद्र कुमार के सरकारी मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मनीष कुमार नाहर से मिले निर्देश पर राशन कोटा को समथर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव के राशन डीलर से जोड़ दिया गया है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर अमल में लाई जाएगी-गंगाशंकर बाजपेई, पूर्ति निरीक्षक,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें