फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर नहीं तो स्टाफ की भी बल्ले-बल्ले

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने के बाद भी कई सरकारी महकमों में अफसरों का टोटा बना हुआ है। अधिकारियों के न होने से कामकाज तो प्रभावित हो ही रहा है। स्टाफ कर्मियों की भी मौज बनी हुई है। न कोई कहने वाला है और न कोई सुनने वाला।
विज्ञापन

डीपीआरओ, समाज कल्याण, डीएसओ, अल्पसंख्यक कल्याण, विकलांग कल्याण, अर्थ एवं संख्याधिकारी के पद खाली पड़े हैं। इनमें डीएसओ, डीपीआरओ एवं समाज कल्याण विभाग के पद सपा सरकार में हुए स्थानांतरण नीति के तहत रिक्त हुए हैं, जबकि शेष विभागों के पद बसपा सरकार के समय से खाली हैं। जन सामान्य के रूटीन कार्यों से जुड़े समाज कल्याण एवं जिला पूर्ति विभाग के पदों पर अधिकारियों के न होने से लोगों की समस्याएं हल नहीं हो रही। लोग आते हैं, चक्कर काट कर चले जाते हैं।
डीपीआरओ पद पर अभी चार्ज भी नहीं
जिला पंचायतराज अधिकारी हरी शंकर मिश्रा अवकाश पर हैं। शासन ने उनका तबादला भी कर दिया है। लिहाजा न तो वह अभी रिलीव हुए और न ही इस पद का किसी अन्य अधिकारी को चार्ज दिया गया है। इस परिस्थिति में सफाई कर्मचारियों का वेतन लटका पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पा रही है। महेवा ब्लाक में एडीओ पंचायत का पद खाली है। जबकि तबादला होकर एडीओ पंचायत जवाहर सिंह यादव आ चुके हैं। डीपीआरओ स्तर से प्रस्ताव बन कर जाना है। जो कार्य लटका पड़ा है।
विज्ञापन

डीएसओ पद एक माह से खाली
जिला पूर्ति विभाग में भी डीएसओ का पद एक माह से खाली पड़ा है। बीआर अहिरवार का इस सरकार में गत 11 अप्रैल को तबादला हो गया। खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों से लेकर कोटा डीलरों की समय समय पर चेकिंग आदि की कार्रवाईयां होती हैं। जो प्रभावित हो रही हैं। इस पद का चार्ज फिलहाल एसडीएम सैफई आरके पांडेय को सौंपा गया है। इस विभाग में पूर्ति निरीक्षकों के भी सात में से 6 पद कई वर्षों से खाली पड़े हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी हासिए पर
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी वर्ष 2009 से हासिए पर है। एके सिंह के बाद से अधिकारी का पद चार्ज के जरिए भरा जा रहा है। पहले एसडीएम जसवंतनगर दयानंद प्रसाद पर चार्ज रहा और अब दो अन्य विभाग संभाले आकांक्षा अग्रवाल इस पद के कार्य देख रही हैं।
समाज कल्याण अधिकारी भी नहीं
गत 19 अप्रैल से समाज कल्याण अधिकारी का पद खाली चल रहा है। इस पद पर रहे अशोक दीक्षित का तबादला लखनऊ हो गया। तब से प्रोबेशन अधिकारी आकांक्षा अग्रवाल इस विभाग का भी कामकाज देख रही हैं।
विकलांग कल्याण में अस्थाई तैनाती
विकलांग कल्याण, अर्थ एवं संख्याधिकारी के पद इन दिनों पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय के हवाले हैं। उक्त दोनों ही विभागों में कई वर्षों से यह पद रिक्त बने हुए है। चार्ज अधिकारियों से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें