फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुकान में घुसी पूर्व विधायक पुत्र घायल

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला अशोक नगर में फर्रुखाबाद फाटक के पास तेजी से आ रही एक सेंट्रो कार बेकाबू होकर एक दुकान से जा टकराई। कार में सवार भाजपा के पूर्व विधायक अशोक दुबे के पुत्र व उसका साथी घायल हो गए। दोनों घायलों को एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक अशोक दुबे के पुत्र अंशुल दुबे अपने साथी सज्जन के साथ सेंट्रो कार से कहीं गए थे। वापस आते समय पुलिया पर ब्रेक की जगह उनका पैर एक्सलेरेटर पर चला गया। इससे गाड़ी ने स्पीड पकड़ ली और नाले को पार करती हुई एक दुकान से जा टकराई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने कार में फंसे अंशुल व सज्जन को बाहर निकाला। दोनों को एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें