फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से झोपड़ी में आग लगी

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। गांव नगला रामसुंदर मेें हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिरने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर छप्पर से सटी झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

गांव नगला रामसुंदर निवासी अखिलेश बीती रात परिजनों के साथ झोपड़ी के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिर पड़ा और आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। गांव वालों की मदद से किसी तरह आग को काबू में किया गया।
उधर, शुक्रवार को जिले में आग लगने की तीन और घटनाएं भी हुईं। लेकिन कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। सैंफई थाना क्षेत्र के गांव हरिचंद्रपुरा में घर के बाहर रखे भूसा में आग लग गई। समय से फायरबिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसी तरह बढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला भावनी में गांव के बाहर कूड़े के ढेर में आग लग गई। पछायगांव थाना क्षेत्र के गांव करिया डंडा में गांव के पीछे खड़े पेड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें