फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन, नौ सेक्टर में बंटा सदर

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निकाय चुनाव के लिए क्षेत्रों को जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या निर्धारित की गई है। रिटर्निंग आफीसर और सहायक रिटर्निंग आफीसर की संख्या भी वार्ड के अनुसार तय कर दी गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद इटावा क्षेत्र में 36 वार्ड हैं। दस अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार इस निकाय क्षेत्र में 1,83,978 मतदाता है। इसके तहत क्षेत्र को चार जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। इतनी ही संख्या में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस क्षेत्र में 92 मतदान केंद्रों के 255 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। चार वार्ड और एक अध्यक्ष पद के आधार पर एक एक आरओ व दो दो एआरओ तय किए गए हैं। इस तरह इस क्षेत्र में दस आरओ और 20 एआरओ रहेंगे।
इसी तरह नगर पालिका भरथना में 25 वार्ड है। मतदाताओं की संख्या 33,258 है। क्षेत्र में 22 मतदान केंद्र और 47 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीन जोनल व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सात आरओ व 14 एआरओ तय किए गए है। जसवंतनगर निकाय क्षेत्र में भी 25 वार्ड हैं। मतदाताओं की संख्या 22,524 है। यहां 12 मतदान केंद्र और 32 मतदेय स्थल हैं। जोन व सेक्टर क्रमश: तीन व छह बनाए गए हैं। यहां सात आरओ व 14 एआरओ निर्धारित हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत इकदिल में दस वार्ड और मतदाता 9088 हैं। लखना में 11 वार्ड और 9,568 मतदाता , बकेवर में 12 वार्ड और 12502 मतदाता हैं। इन तीनों पंचायत क्षेत्रों में दो दो आरओ, तीन तीन एआरओ, एक जोनल व दो सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्धारित किए गए हैं। इकदिल में तीन मतदान केंद्र और 11 मतदेय स्थल, लखना में 4 मतदान केंद्र और 14 मतदेय स्थल तथा बकेवर में 8 मतदान केंद्र और 18 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए है।
इस तरह जिले की सभी छह निकाय क्षेत्रों में कुल 119 वार्डों के लिए 141 मतदान केंद्र, 377 मतदेय स्थल, 13 जोनल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 आरओ और 57 एआरओ बनाए गए है। कुल 270918 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बैठक करके सारी जिम्मदारियां बांट दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें