फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टवेरा ने बाइक में टक्कर मारी, बच्चे की मौत

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। भावलपुर गांव के पास हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर आगरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही टवेरा ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टवेरा छोड़कर भाग गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे की शव रखकर दो घंटे तक हाइवे पर जाम लगाया।
विज्ञापन

जसवंतनगर के सुगंध नगर निवासी कोमल सिंह किसी मामले में जेल में निरुद्ध हैं। शुक्रवार को उसकी पत्नी भाग्यवती, पांच साल का बेटा कृष्णा व रिश्तेदार ब्रह्मादेवी पत्नी रमेश चंद्र और कन्नौज के किशनपुर निवासी संजय पुत्र रघुवीर सिंह बाइक से मिलाई करने इटावा आए थे। जेल में कोमल सिंह से मुलाकात करने के बाद सभी लोग बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे भावलपुर गांव के पास हाइवे पर पहुंचते ही आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क के नीचे खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में कोमल सिंह के पांच साल के बेटे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। कोमल की पत्नी भाग्यवती, रिश्तेदार ब्रह्मादेवी और बाइक चला रहा रिश्तेदार संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर तीनों घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, दुर्घटना से गुस्साए आसपास के ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।
सूचना मिलते ही सीओ केशव गोस्वामी, एसओ सैफई ईश्वर सिंह, एसओ बलरई ब्रजेश यादव ने पहुंचकर भीड़ को समझाबुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इस बीच एसएसपी राजेश मोदक ने फोन पर टवेरा चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और दो घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम सौधना गांव में खेल-खेल में एक बच्चे की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव में खेत से लहसुन लेकर आया किसान ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा करके पानी पीने चला गया। इसी बीच किसी बच्चे ने खेल-खेल में ट्रैक्टर में लगी चाबी को घुमा दिया। ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर पीछे की तरफ चल दिया। पीछे अन्य बच्चों के साथ खेल रहे टंपी अली (7) पुत्र शौकीन अली की पहियों के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने दौड़कर ट्रैक्टर पर कंट्रोल किया। इस घटना से शौकीन के घर पर कोहराम मचा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें