फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में फोन पर भी करें शिकायत

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगरवासियों की पेयजलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था आदि की समस्याओं के निदान के लिए नई पहल शुरू की गई है। नगर पालिका परिषद ने जनशिकायताें के लिए शिकायत प्रकोष्ठ खोल दिया है जिस पर फोन के जरिए भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जनार्दन राय ने बताया कि नगरपालिका परिषद द्वारा नागरिकों की सुविधाओं क ो सुदृढ़ बनाने के लिए शिकायत प्रकोष्ठ खोला गया है। जिसका दूरभाष नं. 05688-252397 है। यदि किसी भी नागरिक को पेयजलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था आदि से संबंधित कोई शिकायत हो तो प्रात: दस बजे से सायं पांच बजे तक कार्यालय अवधि में कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा दूरभाष पर शिकायत अंकित कराकर निस्तारण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें