फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर कब्जे को लेकर गोलियां चलाईं

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ताखा में टावर पर कब्जे को लेकर सरेशाम तीन दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। एक पखवारा पहले भी इसी गांव में एक अन्य टावर पर कब्जे को लेकर दबंगों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा गांव के हंसराज शाक्य ने बताया कि वह गांव में लगे एक टावर पर काम करता है। मंगलवार की दोपहर तीन दबंगों ने आकर उसे धमकी दी कि वह टावर से अपना कब्जा छोड़ दे, नहीं तो जान से हाथ धोनी पड़ेगी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मंगलवार की शाम पल्सर सवार दबंग उसके घर पर आए और मकान के सामने खड़े होकर फायरिंग करने लगे। हंसराज ने एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग करने वाले दबंगों के जाने के बाद हंसराज ने घटना से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र थाने में दे दिया है।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पड़ताल करने गए थे। लेकिन पूछताछ में ग्रामीणों ने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 15 दिन पहले भी एक कंपनी के टावर पर कब्जे को लेकर फायरिंग की गई थी। आए दिन हो रही फायरिंग की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें