फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में ढाई लाख के जेवर चोरी

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कचौराघाट जाने वाली प्राइवेट बस में सवार महिला के बैग से चोर ने ढाई लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। दंपति अपने भांजे की शादी के लिए चढ़ावे का जेवर लेकर जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने चालक, परिचालक व हेल्पर को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बढ़पुर थाना क्षेत्र के मड़ैया सिलायता निवासी रुस्तम सिंह दिल्ली के मंडौली क्षेत्र में रहकर शटरिंग व सिलाई का काम करते हैं। शनिवार की सुबह वह पत्नी माधुरी, साली हेमलता, पुत्री मोनिका व बेटे सोनू के साथ मुरी एक्सप्रेस से इटावा पहुंचे। वे कचौराघाट के चितरपुरा में एक मई को भांजे नीरज की शादी में शामिल होने आए थे। चढ़ावे के जेवर, कपड़े आदि सामान रुस्तम लेकर आए थे।
दोपहर करीब 12.00 बजे शास्त्री चौराहा स्थित प्रधान डाकघर के सामने पहुंचे और कचौराघाट जाने वाली बस सवार हुए। पत्नी माधुरी चढ़ावे, अपने व बहन हेमलता के जेवर हाथ में लिए पर्स में रखे थी। बस ठसाठस भरी थी। बकौल माधुरी एसएसपी चौराहा और वनविभाग के बीच किसी ने बांह में टंगे पर्स से वह पोटली निकाल ली जिसमें जेवरात और नगदी रखे थे। पर्स में हलचल का आभास होते ही वह सतर्क हुई तब तक चोर अपना काम कर चुका था। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पर्स के अंदर जेवरात न देख परिवार के लोग फफक पड़े। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस के कब्जे में लेते हुए चालक सत्यप्रकाश, कंडेक्टर नीरज व हेल्पर छोटू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रुस्तम ने बताया कि पत्नी, साली व बच्चों को बस के परिचालक ने आगे से चढ़ाया। जबकि उसे पीछे वाले गेट से चढ़ने को कहा। चोर ढाई तोला वजन की सोने की तीन जंजीर, एक तोला के बृजमाला, एक मंगलसूत्र, पांच अंगूठी व आठ हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया। कोतवाली प्रभारी किशन सिंह तालान ने बताया कि इस वारदात के संबंध में बस चालक, परिचालक व हेल्पर से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तलाशी भी कराई
चोरी की इस वारदात के बाद शक के आधार पर पीड़ित पक्ष की ओर से कुछ यात्रियों की जामा तलाशी ली गई। बाद में पुलिस के पहुंचने एवं बस व स्टाफ को हिरासत में लिए जाने के कारण बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बस के सभी यात्रियों को उतरकर दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें