फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य में पायल ने बाजी मारी

Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव में शनिवार को बालिका वैरायटी शो का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मनमोह लिया। एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी अंतिमा सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खराब मौसम एवं बरसात होने के बाद भी वैरायटी शो में शहर के 22 स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। एकल नृत्य शिशु वर्ग में सेविन हिल्स की पायल मिश्रा ने प्रथम तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल की विनीता, किंडर गार्डन स्कूल की यशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के सामूहिक कैसेट्स नृत्य में रिनेशा अकाडमी की छात्राओं ने प्रथम तथा गायत्री विद्यामंदिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग कैसेट्स नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रथम तथा सेविन हिल्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कव्वाली प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम महेंद्र सिह की पत्नी कंचन सिंह भी उपस्थित रहीं। संयोजक प्रधानाचार्य सेविन हिल्स कैलाश चंद्र यादव, संयोजिका राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रुखसाना परवीन ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
संयोजक डा. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि प्रतियोगिताआें में जीत हार महत्व नहीं रखती। प्रतियोगिताआें में भाग लेने से आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। परिणाम की चिंता किए बगैर श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना चाहिए। स्थान प्राप्त करना योग्यता का संपूर्ण परिचायक नहीं है। संयोजिका रुखसाना परवीन ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा देवेंद्र प्रकाश, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनील पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य बृजानंद शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा महोत्सव में आज
-स्टेडियम में सुबह 10 बजे से एथलेटिक्स प्रतियोगिता।
-स्टेडियम में सुबह 10 बजे से बास्केटबाल प्रतियोगिता।
-पंडाल में दोपहर 12 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन।
-कैंप में पूर्वाह्न 11 बजे से आजीवन सदस्यों का सम्मेलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें