फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु एवं कनिष्ठ वर्ग में अर्चना मेमोरियल प्रथम

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में गुरुवार को अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके शिशुवर्ग में अर्चना मेमोरियल के छात्र प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी बीरेंद्र सिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मानस मर्मज्ञ सीताराम दीक्षित उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डायट ओमप्रकाश सिंह मंचासीन रहे। निर्णायक की भूमिका बृजानंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्रेमबाबू यादव ने निभाई। प्रतियोगिता में शुभांगिनी यादव, हर्षित शर्मा, विशाल दीक्षित, शैली आदि ने भाग लिया। सनातन विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रहा। भाग लेने वालों में राहुल यादव, शिवानी यादव, शशि भदौरिया, गायत्री झा आदि प्रमुख हैं। तीसरा स्थान एसबीएम जूनियर हाईस्कूल को प्राप्त हुआ। विद्यालय के छात्र वंदना, काव्या, प्राप्ती, सत्यम ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।
कनिष्ठ वर्ग में भी अर्चना मेमोरियल को प्रथम स्थान मिला। वैष्णवी पांडेय, आर्तिका, सेजल, अनम मंसूरी ने भाग लिया। दूसरे स्थान पर भी अर्चना मेमोरियल की टीम रही। इसमें कृतिका, उर्मी भदौरिया, प्राची, अमित ने भाग लिया। तीसरे स्थान पर सनातन धर्म विद्यापीठ के छात्र रहे। इसमें छात्र श्रेयांसी सैनी, रीतू यादव, पूनम पाल, शिवानी मिश्रा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम वर्ग में थियोसोफिकल इंटर कालेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाग लेने वाले छात्रों में प्रतीक्षा तिवारी, कीर्ति यादव, डीपीएस तोमर, पूजा ने भाग लिया। दूसरे स्थान पर अर्चना मेमोरियल रहा। इसमें विद्यालय के छात्र अर्पणा द्विवेदी, हिमंाशी, हिमाशी यादव, अपूर्ण द्विवेदी, ने भाग लिया। तीसरा स्थान भी अर्चना मेमोरियल के खाते में गया। छात्र भावना यादव, निहारिका, गुरूवचन वर्मा, मानवेंद्र मिश्र आदि प्रमुख हैं। वरिष्ठ वर्ग में विवेक द्विवेदी प्रथम रहे। विशेष पुरस्कार के लिए राशि वर्मा का नाम चुना गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें