फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने लिया मोर्चा, नहीं हटा अतिक्रमण

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के प्रकाशनगर में गली के आगे मिट्टी डालकर पानी रोक देने तथा प्राचीन महेरा तालाब पर कब्जा करने का मामला पालिका तथा प्रशासन के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। गुरुवार को पालिका का अमला पुलिस और पीएसी के साथ अतिक्र्रमण हटाने गया तो जेसीबी के सामने महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। इससे पालिका के अधिकारी बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। अधिशासी अधिकारी जनार्दन राय करीब दो घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार करने के बाद वापस लौट आए।
विज्ञापन

प्रकानगर के करीब 32 घरों का पानी महेरा मंदिर के रास्ते होकर भुंजरिया तालाब में जाता था। करीब दो सप्ताह पहले पूर्वी क्षेत्र के लोगों ने गली में मिट्टी डालकर पानी रोक दिया था। मामला तहसील दिवस में पहुंचा तो पालिका का अमला जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा। इस पर दबंगों ने अमले पर पथराव कर वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। गुरुवार को तीसरी बार अधिशासी अधिकारी जनार्दन राय, अवर अभियंता एमएल सचान जेसीबी मशीन, डंपर, ट्रैक्टर लेकर अतिक्रमण हटाने गए थे। पालिका के अमले को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक ट्रक पीएसी, महिला पुलिस तथा इकदिल थाने की पुलिस भी करीब 1 बजे पहुंच गई।
जैसे ही सड़क पर जमा की गई मिट्टी उठाने के लिए जेसीबी मशीन स्टार्ट हुई कि सामने से ईट, पत्थर लेकर महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। पुरुष घरों में ही रहे। मौके की नजाकत को भांपते हुए पालिका के अधिकारियों ने प्राचीन महेरा तालाब तक पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना करने की औपचारिकता की। मामला गंभीर होने की भनक लगते ही प्रशासन के अधिकारी भी कन्नी काटने लगे। करीब दो घ्ंाटे तक इंतजार करने के बाद अधिशासी अधिकारी जनार्दन राय पुलिस फोर्स के साथ वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें