फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छात्र की मौत

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। सहसों थाना क्षेत्र के गांव प्रेम के पुरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पशुबाडे़ में पड़ा मिला। छात्र शनिवार की रात को घर से वहां सोने के लिए गया था। सुबह वहां उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

प्रेम के पुरा निवासी पान सिंह यादव का पुत्र इंदल सिंह यादव (20) ऊमरी भिंड स्थित महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। रविवार की छुट्टी होने के कारण वह शनिवार को घर आया था। शनिवार की शाम वह अपने घर के पास बने पशुबाड़े में सोने के लिए गया। सुबह जब वह उठकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन पशुबाड़े में गए तो वहां उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी सूचना सहसों थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधे रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें