फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने नौ लोगों को रौंदा, आठ की मौत

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लगन चढ़ाकर हाथरस लौट रहे लड़की के नौ रिश्तेदारों को हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कार पंचर हो जाने की वजह से सभी लोग रात के अंधेरे में हाइवे किनारे खडे़ थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक इन्हें रौंदता हुआ निकल गया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मरने वालों में लड़की का भाई भी शामिल है। सभी हाथरस के रहने वाले थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायल के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ के गांव नगला विजन निवासी महावीर सिंह की बेटी सुनीता की शादी अशोकनगर इटावा निवासी अनार सिंह के बेटे जितेंद्र कुमार यादव के साथ तय हुई थी। 29 नवंबर शनिवार को लगन कार्यक्रम था। कार्यक्रम भरथना रोड स्थित लक्ष्मण वाटिका में संपन्न हुआ। रात 10:30 बजे लड़की पक्ष के सभी लोग अलग-अलग कारों से हाथरस के लिए निकले। आईटीआई चौराहे के पास स्थित डिवाइन लाइट स्कूल के पास उनकी सेंट्रो कार पंचर हो गई। कार का ड्राइवर गाड़ी को हाइवे किनारे खड़ा करके पहिया बदलने लगा। एक बोल्ट न खुलने पर वह आईटीआई चौराहे से मिस्त्री को बुला लाया।
इस बीच दूसरी कार से पहुंचे लोग भी हाइवे किनारे खड़े हो गए। वे बातचीत में मस्त थे कि तभी कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। इस हादसे में लड़की का भाई मुकेश (20) पुत्र महावीर सिंह, दिनेश (41) पुत्र जगदीश निवासीगण नगला विजन, रमेश पाल (40) पुत्र रामचंद्र निवासी कस्बा राजा का रामपुर हाथरस, वीरे सिंह (50) पुत्र रामचरण यादव निवासी टीकलपुर थाना राजा का रामपुर हाथरस, योगेंद्र यादव (18) पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला रूबी अबागढ़ जिला एटा, परमेश (25) पुत्र रेशमपाल यादव निवासी टीकलपुर हाथरस, राकेश (40) पुत्र राजवीर निवासी नगला विजन हाथरस व मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। बृजेश यादव (30) पुत्र वीर सिंह यादव निवासी नागलोई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अचानक हुए इस हादसे से वहां खड़े अन्य लोग अवाक रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह के अलावा आला अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। राकेश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। डीएम के निर्देश पर रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रविवार की सुबह आठ बजे परिजन शवों को अपने साथ हाथरस ले गए। हादसे में मरने वाले मिस्त्री की पहचान सुबह तक नहीं हो सकी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये तथा घायल के परिजन को पचास हजार रुपये दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें