फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छम छमा छम’ में छाए बच्चे

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में रविवार को दिन के समय छम छमा छम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो सैकड़ा से अधिक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे कदमों को थिरकता देखने के लिए पंडाल में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। बाल कलाकारों का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अर्चना मेमोरियल की छात्रा बिंदिया चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना पेश की। संत विवेकानंद की छात्राआें ने स्वागत गीत गाया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. आनंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ नीलम आनंद ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। निर्णायक की भूमिका पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रमुखी दुबे तथा प्रधानाचार्या नम्रता दुबे ने निभाई। प्रदर्शनी पंडाल में देर शाम तक बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देते रहे। प्रतियोगिता क ो सफल बनाने में मनोज अग्रवाल, बृजेश चौधरी, रामचंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, पूनम यादव, प्रशांत गुप्ता, असरा अहमद, प्रमोद कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें