फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बेटी की शादी में आए सीएम

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को सैफई पहुंचे। वे अपने दोस्त की बेटी की शादी में शिरकत करने आए थे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैफई निवासी मुख्यमंत्री के दोस्त सुरेंद्र यादव (पप्पू) की बेटी प्रीती यादव की शादी थी। मुख्यमंत्री लगभग तीन बजे सैफई स्थित अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज के ऑडीटोरियम में पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां करीब 30 मिनट तक रुके और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में मुख्यमंत्री के शामिल होने के कारण जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, राजपाल यादव, रविंद्र श्रीवास्तव गुड्डू, अंशुल यादव, रिम्स के डायरेक्टर डॉ. टी. प्रभाकर, डॉ. डीके सिंह, डॉ. राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम भी देखा। उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध में अफसरों से जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें