इटावा। शहर की बदहाल हो रही यातयात व्यवस्था में सुधार के लिए आम आदमी पार्टी आगे आई है। पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि शहर के आधा दर्जन से अधिक चौराहे ऐसे है जहां पर दिन में कई बार जाम लगना आम हो गया है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विनोद सिंह चौहान ने कहा कि स्कूलों की बड़ी-बड़ी बसें दिन भर प्रमुख सड़कों पर फर्राटे भरती रहती हैं। इससे शहर में जाम की स्थित तो बनती ही है साथ ही बच्चों की जान को भी खतरा बना रहता है। पब्लिक के हित में स्कूल बसों को नो एंट्री के समय शहर में दाखिल होने से प्रतिबंधित किया जाए। स्कूल संचालकों को निर्देशित किया जाए कि वे बच्चों को लाने और ले जाने जाने के लिए बसों की जगह छोटे वाहनों का इंतजाम करें। आप का कहना कि जाम में अधिकारी तथा वीआईपी तो हूटर बजाते हुए निकल जाते हैं लेकिन आम आदमी फंसा रह जाता है। एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं। डीएम ने आप के प्रतिनिधि मंडल क ो यातायात में सुधार लाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालोें में दीपकराज, सौरभ दुबे, बृजेंद्र कुमार जैन, वीरू कठेरिया, जनवेद सिंह, अजय गुप्ता, देवेंद्रमणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।