फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से साधु की मौत

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव जलपोखरा के पास हाइवे पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार साधु की मौत हो गई। रविवार की सुबह क्षेत्रीय लोगों ने हाइवे किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी कि हाइवे पर किसी साधु वेशधारी व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त राजेश कुमार (40) पुत्र केशव सिंह बघेल निवासी गांव बीबामऊ थाना बलरई के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई मुन्नालाल ने बताया की राजेश कुमार साधु हो गए थे। वह साइकिल से जसवंतनगर की ओर गए थे। ऐसा लगता है कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटनास्थल के आसपास साइकिल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें