फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम में जिले के तीन छात्र चयनित

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के तीन छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चयनित छात्र राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कानपुर के लल्लू प्रसाद इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता हुई। टीम के कोच व क्रिश्चियन इंटर कालेज के व्यायाम शिक्षक अतुल एंथोनी दास ने बताया कि सब जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग में क्रिश्चियन कालेज के प्रशांत सिंह का चयन किया गया। जूनियर अंडर 17 आयु वर्ग में चौधरी गजराज सिंह इंटर कालेज टिलियां के निहाल रजा व क्रिश्चियन कालेज के हिमांशु को चयनित किया गया। बताया कि 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक कानपुर के लल्लू प्रसाद इंटर कालेज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्हें टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह व शिशुपाल साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें