फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत पर बवाल

Wed, 24 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बस की चपेट में आकर बालक की मौत के बाद भरथना रोड स्थित वेयर हाउस के पास जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और यात्रियों को बुरी तरह पीटा। गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मुआवजा की मांग को लेकर इटावा-भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक क्षेत्रीय लोगों ने शव को नहीं उठने दिया। बाद में एसडीएम और सदर विधायक मौके पर पहुंचे और पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रतलाम व मंसूर जिले के कुछ यात्री एक बस में सवार होकर धार्मिक स्थल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना रोड पर स्थित वेयर हाउस के सामने पहुंची तभी बस की चपेट में आने से सचिन (10) पुत्र रामनाथ शाक्य निवासी श्यामनगर गली नंबर दो की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के शव को देखकर पब्लिक उत्तेजित हो गई और बस पर पथराव करके सारे शीशे तोड़ दिए। उत्तेजित लोगों ने बस यात्रियों के साथ भी मारपीट की। इस मारपीट में जाकिर हुसैन तथा पत्नी राबिया, बेटा सोनू व समीर को भी चोटें आईं। पब्लिक का कहना है कि यही व्यक्ति बस चला रहा था, जबकि असली चालक आराम कर रहा था। पब्लिक ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई।
इकदिल एसओ राधामोहन द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो पब्लिक पुलिस से भिड़ गई। मुआवजा की मांग को लेकर इटावा-भरथना रोड पर जाम लगा दिया। पब्लिक के साथ ही परिजन दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग पर अडे़ हुए थे। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा के साथ कोतवाली, सहसों व सिविल लाइन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास करती रही, लेकिन पब्लिक सड़क से नहीं हटी। साढ़े पांच बजे के आसपास एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह व सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य मौके पर पहुंचे। दोनों ने पब्लिक व परिजनों को समझाया। बाद में एसडीएम ने पांच लाख रुपये मुआवजा मृतक के परिजनों को दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें