फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले की हर ग्राम पंचायत के पास जल्द ही अपना खेल मैदान होगा। इसके साथ ही ब्लाक स्तर पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स विकसित किया जाएगा। यह सब राजीव गांधी खेल अभियान (आरजीकेए) योजना के तहत भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। योजना को जिले में लागू करने के लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरजीकेए योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का विकास, ग्रामीण खिलाड़ियों को खेलों का अवसर देने है। इसके साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने व उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने के अवसर प्रदान किया जाना है। योजना के तहत आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अधीन प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक खेल मैदान का विकास किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय खेल मैदान के लिए कम से कम एक से दो एकड़ भूमि आवश्यक होनी चाहिए। पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का विकास मनरेगा योजना के तहत किया जाएगा तथा खेल मैदान का रख रखाव एवं समुचित उपयोग का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायत का होगा।
वहीं योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में आगामी पांच वर्षों में ब्लाक मुख्यालय पर छह से सात एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी विकसित किया जाएगा। ब्लाक स्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की स्थापना भी मनरेगा योजना के तहत 80 लाख रुपये की धनराशि से आउटडोर खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही 80 लाख रुपये की धनराशि से इंडोर स्पोर्ट्स हाल का निर्माण किया जाएगा। कुल मिलाकर एक ब्लाक में एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। विभागीय अफसरों ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करते हुए भूमि को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है। खेल मैदान तथा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए भूमि ग्राम पंचायत या फिर स्कूल, कालेज को नि:शुल्क जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान जिन ग्राम पंचायतों में एक से दो एकड़ भूमि मौजूद है वह विभाग को खेल मैदान के लिए नि:शुल्क मुहैया कराएं, जिससे खेल मैदान और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण से जुड़ी कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि जिले की 20 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में प्रस्तावित किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिले की 420 ग्राम पंचायतों में से 84 ग्राम पंचायत तथा आठ विकास खंडों में से दो विकास खंडों को प्रथम चरण में चयनित किया जाएगा।

दो ब्लाक ने भूमि कराई उपलब्ध
आरजीकेए योजना के तहत ब्लाक खंड पर स्तर पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स विकसित किया जाना है। इसके लिए जिले के दो विकास खंड ने सबसे पहले पहल की है। चकरनगर और जसवंतनगर ब्लाक ने स्पोर्ट्स कांपलेक्स के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। चकरनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत सिंडौस ने पर्याप्त भूमि का प्रस्ताव भेज दिया है। इस कारण यहां पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें