फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी लोकसभा सीट से जुड़े जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को गुरुवार को मत्स्य कालेज में प्रशिक्षण दिया गया। इस क्षेत्र के 409 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। भीषण गर्मी के चलते मतदान कार्मिकों की हालत खराब रही।
विज्ञापन

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा सीट का हिस्सा है। उपचुनाव में कुल 3,57,929 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जसवंतनगर, सैफई, ताखा, भरथना और इटावा की तहसीलों में स्थित कुल 409 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जाहिर है कि इतनी ही संख्या में पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। कुल 409 पोलिंग पार्टियों के अलावा 30 प्रतिशत अतिरिक्त मतदान कार्मिकों को ड्यूटी से जोड़ा गया है। इस तरह 531 पीठासीन और इतने ही प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था मत्स्य महाविद्यालय में की गई। यह प्रशिक्षण दो पालियाें में दिया गया। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 540 मतदान कार्मिकों को और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 522 के प्रशिक्षण की व्यवस्था रही। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने कार्मिकों से कहा कि मतदान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपंन कराएं। कोई भी मतदान कार्मिक किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करे। समय से मॉक पोल करें। पीठासीन अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को भली भांति पढ़ लें।
महाविद्यालय के 9 कक्षों में प्रशिक्षण दिया गया। हर कक्ष में एक सामान्य ट्रेनर, दो ईवीएम तकनीशियन, एक प्रोजेक्ट ऑपरेटर ने मतदान के दौरान सामान्य समस्याओं और उनके निदान की जानकारी दी। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को उनकी डायरी भरने की प्रक्रिया, निर्वाचन के दौरान मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्ची, मॉक पोल, चैलेंज वोट, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति, मतदाताओं का लेखा आदि बिंदुओं की जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन को मतदान से पूर्व तैयार करने और मतदान के बाद सील करना सिखाया गया। उन्हें मतदान के दौरान मतदान कक्ष में प्रवेश करने वाले अधिकृत व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीओ/ कार्मिक प्रभारी डॉ. अशोक चंद्र, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, डीआईओएस ओम प्रकाश सिंह, बीएसए जेपी राजपूत, डीडीओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें