फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से लाखों का माल उड़ाया

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर दो घरों को निशाना बनाकर चोर करीब चार लाख रुपये का माल पार कर ले गए। दोनों घरों में कुछ दिन बाद ही बेटियों की शादी होने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोराें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने के ठीक पीछे सौ मीटर की दूरी पर मोहम्मद अनीश का मकान है। बुधवार की रात चोर मकान के बगल में सीढ़ी रखकर घर में दाखिल हो गए। परिजनों के छत पर सोये होने का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। नकदी, जेवर समेत सारा सामान पार कर दिया। गृहस्वामी अनीश क ो चोरी होने की जानकारी तब हुई जब वह छत से नीचे आए। आसपास तलाश करने पर एक बक्सा खेतों में पड़ा मिला है, लेकिन उससे जेवर गायब थे। अनीश ने बताया कि चोर 33 हजार रुपये नकद, सोने का हार, कुंडल, अंगूठी, टीका, तोड़िया समेत करीब दो लाख का माल पार कर ले गए। अनीश ने बताया कि उसने पैसे और जेवर बेटी की शादी के लिए रखे थे। इसके बाद अनीश के मकान से लगभग सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने अनीशा बेगम के घर को भी निशाना बनाया।
अनीशा के घर से चोर नकदी समेत एक सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र, सोने का टीका, चांदी का कमरबंध, बेटी क ो शासन से मिला लैपटॉप भी पार कर ले गए। अनीशा ने बताया कि उसके दो बेटे व पति दिल्ली में काम करते हैं। बेटी जैनबबानो की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी थी। मगर चोरो ने कपड़े तक नहीं छोड़े हैं। जेनबबानो ने बताया कि वह अपनी मां तथा बहन के साथ छत पर सोई हुई थी। सुबह नीचे आई तो सामान बिखरा हुआ था। कीमती सामान तथा जेवर गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें