फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती की तो वसूली का रिकार्ड बना

Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विद्युत कटौती से भले ही बुरे दिन का अहसास हो रहा हो, लेकिन एमडी की घुड़की के बाद से विद्युत विभाग के अच्छे दिन आ गए हैं। 15 दिन में विद्युत विभाग ने करीब चालीस लाख की वसूली कर ली। नया कनेक्शन लेने के लिए बिजली आफिसर की हर खिड़की पर भीड़ नजर आ रही है। पहले भी कई बार विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने के लिए कवायद की गई है, लेकिन बदलाव की बयार पहली बार दिख रही है।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर के निर्देश पर 23 जून से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाना है। अभियान के डर के कारण 15 दिन के भीतर ही 945 नए कनेक्शन हो चुके है। प्रतिदिन आधा सैकड़ा से अधिक नए आवेदन आ रहे है। जो कटिया कर विद्युत का उपयोग करते थे उनको भी कनेक्शन लेने के लिए बाध्य कर दिया गया है। 23 जून तक डेढ़ हजार तक नए कनेक्शन होने क ी संभावना है। शहर में 36 हजार से अधिक कनेेक्शन है जबकि मकानों की संख्या 50 हजार से ऊपर है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बाकी लोग कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते हैं। वहीं 17 जून तक 550 उपभोक्ताओं ने लोड बढ़वाने के लिए आवेदन किया। 23 जून तक यह संख्या 800 तक पहुंच सकती है। कनेक्शन काटे जाने के भय से 40 लाख रुपये से अधिक की बकाया बसूली आ चुकी है। प्रतिदिन चार-पांच लाख रुपए जमा हो रहे है। शहर पर अभी भी साढे़ चार करोड़ से अधिक की बकाएदारी है। इटावा में डोर टू डोर चेकिंग के लिए 40 टीमों का गठन किया गया है।

बिजली विभाग की ओर से की जा रही सख्ती का असर दिखने लगा है। 17 जून तक करीब एक हजार नए कनेक्शन हुए हैं। 550 उपभोक्ता भार में वृद्धि करवा चुके हैं। 40 लाख से अधिक का भुगतान भी आ चुका है। कर्मचारियों को भी लोड से संबंधित जानकारी देने के लिए कहा गया है। जुलाई से काफी कुछ बदल जाएगा। -राजेश ग्रोवर, अधिशासी अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें