फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया

Mon, 02 Jun 2014 05:33 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेटी के साथ बलात्कार और राजीनामा न करने पर मां क ो मरणासन्न कर देने वाली वारदात के बाद जिले की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। किशोरी के साथ रेप की वारदात के बाद राजीनामा करने से मना करने पर उसकी मां को मारपीट कर बेदम करने वाले तीसरे आरोपी मुनेंद्र यादव पुत्र बसंतलाल को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने और लगातार बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने पहले कुर्की करने की पूरी तैयारी कर ली थी। इसी बीच शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। एसओ सिविल लाइन जसवीर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुनेंद्र यादव कहीं भागने की फिराक में है। इस समय वह किसी वाहन के इंतजार में दतावली पुल के पास मौजूद है। इसी सूचना पर पुलिस ने मुनेंद्र को दबोच लिया।
विज्ञापन

इस मामले के मुख्य आरोपी बसंतलाल और उसके भतीजे राहुल यादव उर्फ पंडित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मुनेेंद्र की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पहले ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
----
माकपा ने भी जाना पीड़ित परिवार का दर्द
इटावा। किशोरी के साथ दुष्कर्म और कार्रवाई के लिए पैरवी कर रही मां पर हुए कातिलाना हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को माकपा के जिला मंत्री अमर सिंह और संतोष शाक्य गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार के सदस्यों से घटनाक्रम की जानकारी ली। माकपा नेताओं ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि पीड़िता का इलाज आगरा में चल रहा है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना के बाद से गांव के लोग भयभीत हैं। दबंगों के आतंक के कारण विरोध की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता है। माकपा नेताओं ने कहा कि दबंगों के गुर्गे कभी भी कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने गांव में सुरक्षा बल तैनात किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें