फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निराश न हों, जनता से जुड़ाव बढ़ाओ’

Mon, 02 Jun 2014 05:34 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने लोकसभा चुनाव में जिले की सीट पर मिली पराजय के बाद कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की ताकत सर्वोपरि है। लिहाजा वह जनादेश का सम्मान करते हैं। 2 जून को सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभागार में कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन होगा। यहां विधानसभा, ब्लाक एवं सेक्टर अध्यक्षों के अलावा विधायक, सांसद आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा, बसपा और कांग्रेस आदि ने न केवल सपा के खिलाफ चुनाव लड़ा बल्कि भ्रामक प्रचार भी किया। सभी सपा के खिलाफ हमलावर रहे। फिर भी इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 22.26 प्रतिशत वोट हासिल कर बीएसपी और कांग्रेस से अधिक मत प्राप्त किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। गलती महज यह रही कि हम और हमारे कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचा पाए। सही ढंग से प्रचार प्रसार न होने की खामी उठानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा विकास परक राजनीति की है और आगे भी करती रहेगी। जहां तक समाजवादियों के संघर्ष का सवाल है तो इसका लंबा इतिहास है। चुनाव में हारजीत लगी रहती है। कार्यकर्ताओं को मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है। वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव व अरविंद प्रजापति आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें