फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीडरों पर आज से बिजली कटौती

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-मैनपुरी रोड पर विद्युत लाइन शिफ्ट किए जाने से रविवार को मैनपुरी फाटक स्थित 33 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले पांच फीडरों पर बिजली की सप्लाई दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। आधे से अधिक शहर को लगातार पंाच बजे तक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 27 अप्रैल से एक मई तक मेंटीनेंस का कार्य चलेगा।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर श्रवण कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का क ार्य चलने से फीडर न.1 पर आने वालेे मैनपुरी फाटक के आसपास का इलाका, कचहरी रोड, हर्ष नगर, बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, शेरे पंजाब तक। फीडर न.2 पर मुलायम सिंह की कोठी, अंबेडकर चौराहा, रेलवे स्टेशन, काजी पेट्रोल पंप। फीडर न.3 पर बिजली घर से शिवा कालोनी, मोतीझील, आवास क ालोनी। फीडर न.4 पर शांति कालोनी, शिवनगर, सुदिति ग्लोबल स्कूल तक। फीडर न.5 पर प्रभू का अड्डा, आईआईटी, पीएसी के सामने से कुनेरा तक दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कटौती से एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं के प्रभावित होने की आशंका है।
जेई अनिल कुमार ने बताया कि तहसील फीडर पर 27 अप्रैल को डबल सर्कि ट लाइन बनाने का काम होगा जिसके चलते गाड़ीखाना, तहसील और नगर पालिका चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मरों से विद्युत सप्लाई सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें