फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले हुई थी शानदार पार्टी

Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी के हत्थे चढ़े ट्रेन लुटेरों में एक कल्लू उर्फ पिंकू गोस्वामी के मुताबिक उसने ही ट्रेन के गेट पर खड़े होकर तमंचे से दो राउंड फायर किए थे। जबकि गैंग के कुछ साथी लगातार फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग का उद्देश्य यात्रियों में दहशत फैलाना था। इस बीच कोचों में यात्रियों के साथ लूटपाट की जा रही थी। कल्लू की मानें तो बॉबी नाम के युवक ने वारदात का पूरा खाका तैयार किया था। सभी को 30 मार्च को शिवप्रसाद के हाता में बुलाया गया। वारदात से जुड़ा पूरा प्लान समझाया गया फिर सभी को पार्टी दी गई, जिसमें जमकर शराब पिलाई गई। हथियार, कारतूस की व्यवस्था भी बॉबी की ओर से की गई थी। 31 मार्च को बॉबी और उसके साथी सोनू ने सभी को इकट्ठा किया। प्लानिंग के हिसाब से कुछ लोग भरथना स्टेशन से अलग-अलग कोच में सवार हुए तो कुछ बाइकों के जरिए सीधे सीपुरा गांव के पास ट्रैक किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस डकैती कांड में जीआरपी पंद्रह दिन में सात युवकों की गिरफ्तारी कर चुकी है। डकैती कांड का मास्टरमाइंड अभी गिरफ्त से दूर है। चुनाव के वक्त पड़ी डकैती ने सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया था। आला अफसरों के निर्देश पर जीआरपी की टीमें जी जान से लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। जीआरपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो डकैती कांड के सरगना का राजनीति में अच्छा रसूख है। उसके कई सफेदपोशों से संबंध है। उसकी राजनीतिक दखल ही गिरफ्तारी में अड़चन पैदा कर रही है।
जीआरपी सात आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद भी लूट का सामान बरामद नहीं कर सकी है। बरामदगी के नाम पर सिर्फ एक अटैची व दो बैग बरामद हुए हैं। न तो महिला यात्रियों से लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं और न ही मोबाइल व नकदी। पुलिस की मानें तो डकैती के बाद से लेकर अब तक लूटे गए सामान का बंटवारा नहीं हुआ है। एसओ का कहना है कि लूट का सामान फरार आरोपियों के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें