फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में तीन नकलची धरे

Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को डीआईओएस ने इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र में तीन नकलचियों को पकड़ लिया। पहली पाली में हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में 478 तो हाईस्कूल की परीक्षा में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा बुधवार को शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा देने सिर्फ 287 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र और अर्थशास्त्र वाणिज्य भूगोल के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। अर्थशास्त्र की परीक्षा 90 तो अर्थशास्त्री वाणिज्य भूगोल की परीक्षा एक केंद्र पर संपन्न हुई। अर्थशास्त्र की परीक्षा में जिले भर में 6825 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि उपस्थित 6347 रहे। 478 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। अर्थशास्त्र वाणिज्य भूगोल प्रश्नपत्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी रजिस्टर्ड था जिसने अपना पेपर दिया।
केंद्रों का निरीक्षण करने निकले डीआईओएस ने जोधा इंटर कालेज हरगूपुर निलोई में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दे रहे तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। पकड़े गए परीक्षार्थियों पर डीआईओएस ओपी सिंह की ओर से कार्रवाई की गई है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

--
केके डिग्री कालेज में 6 नकली पकड़े
इटावा। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जिले में बनाए गए सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। बुधवार को पहली पाली में हुई परीक्षा में केके डिग्री कालेज में सचल दस्ते ने 6 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
शहर के प्रमुख डिग्री कालेज और सबसे बड़े परीक्षा केंद्र केके डिग्री कालेज में दूसरे दिन 105 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बीए प्रथम वर्ष के हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्न पत्र में 1710 पंजीकृत परीक्षार्थी की जगह परीक्षा में 1641 शामिल हुए। 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में ही परीक्षा के दौरान सचल दस्ते ने चार छात्र सहित दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। सचल दस्ते में कालेज के प्राचार्य डॉ. मौकम सिंह सहित डॉ. एके शर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र में 1200 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1186 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीए द्वितीय वर्ष समाज शास्त्र के पेपर में पंजीकृत 1688 परीक्षार्थियों में से 22 अनुपस्थित रहे। 1666 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शहर के पंचायतराज राजकीय महिला महाविद्यालय एवं हैंवरा स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थित मंगलवार के हिसाब से ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें