फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल बैसाखियों पर ही चलेगा बिजली विभाग

Wed, 29 Jan 2014 05:46 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग फिलहाल ठेका और संविदा कर्मचारियों की बैसाखी के जरिए ही चलेगा। चीफ इंजीनियर के मुताबिक विभाग में भर्तियां बंद चल रही हैं। मंगलवार को वह इटावा और औरैया जिले की समीक्षा करने शहर आए थे। उन्होंने दोनों जिलों को दी जाने वाली विद्युत और राजस्व वसूली की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली विभाग के मंडलीय कार्यालय कानपुर मेें चीफ इंजीनियर देवेंद्र सिंह ने चार्ज संभालने के बाद पहली बार जिले का दौरा किया। विद्युत वितरण मंडलीय कार्यालय में उन्होंने सभी एक्सईएन के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने इटावा और औरैया जिले को मिलने वाली बिजली के बारे में जानकारी हासिल की और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। जिले में उपलब्ध और खराब ट्रंासफार्मर के बारे में पूछताछ की। खराब ट्रंासफार्मरों को जल्द मंडल मुख्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली में बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। शहर में कटिया विरोधी अभियान चलाए जाने पर उन्होंने एक्सईएन राजेश ग्रोवर की पीठ थपथपाई।
उन्होंने बताया कि विभाग में भर्तियां बंद हैं इसलिए लाइनमैन के लिए आउटसोर्सिंग की जा रही है। वहीं रिटायर कर्मचारियों से संविदा पर क्लैरिकल काम कराया जा रहा है। नई भर्तियों का निर्णय शासन से लिया जाना है। बिजली चोरी रोकने के सवाल पर बताया कि एबीसी केबल (जिनमें कटिया डालना मुश्किल है) को बिछाया जा रहा है। इसके अलावा चोरी करने वालोें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम प्रथम के एक्सईएन राजेश ग्रोवर, द्वितीय के एक्सईएन आरबी सिंह, परीक्षण एक्सईएन अजय कपूर और औरैया के एक्सईएन दीपक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें