फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घंटे से बिजली ठप, नहीं मिला फाल्ट

Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश से बकेवर, लखना व चकरनगर कस्बा की बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। पूरी रात और दिन बिना बिजली के गुजर गया। 20 घंटे बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ सके थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम हुई बारिश से भरथना के 220 केवीए स्टेशन से बकेवर, लखना तथा चकरनगर स्थिति विद्युत सब स्टेशनों तक आने वाली 33 हजार केवीए की लाइनों में फाल्ट आ गया। इससे तीनों क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे से ठप्प हो गई। शनिवार की सुबह जेई बकेवर राजेश कुमार, जेई चकरनगर राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ फाल्ट ढूंढने में जुट गए। दोपहर के वक्त चकरनगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तो शुरू हो गई। लेकिन शाम तक 20 घंटे बीतने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी बकेवर, लखना सबस्टेशन की लाइन में हुए फाल्ट को नहीं ढूंढ पाए। इस कारण दोनों की जगह की बिजली आपूर्ति शनिवार शाम करीब 6 बजे समाचार लिखे जाने तक शुरू नहीं हो सकी थी। जेई बकेवर राजेश कुमार ने बताया कि फाल्ट ढूढे जा रहे हैं। तीन स्थानों पर इंसुलेटर वायर बदले गए हैं। फाल्ट मिलते ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें