फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Sat, 11 Jan 2014 05:47 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
अहेरीपुर (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहेरीपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहेरीपुर निवासी ममतेश (25) पुत्र स्व. राजकुमार उर्फ मुन्ना शुक्रवार की शाम को स्कूटी से किसी काम से महेवा गया था। शाम करीब साढे़ छह बजे वह अहेरीपुर लौट रहा था। जब वह शराब ठेका के समीप पहुंचा तभी अछल्दा की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में ममतेश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने ट्रक भगाना चाहा लेकिन कुछ लोग उसके पीछे पड़ गए। लोगों क ो आता देख ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इस हादसे की जानकारी चौकी पुलिस को दी। सूचना के काफी समय तक पुलिस मौके पर नही पहुंची तो लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने महेवा अछल्दा मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें