फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़

Sat, 11 Jan 2014 05:47 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर दो ट्रैक्टर, एक बोलेरो व एक मारुति इर्टिगा कार बरामद की है। सरगना समेत गिरोह के चार सदस्य भागने में सफल रहे। वाहन लुटेरा गैंग का भंडाफोड़ करने पर एसएसपी एन. चौधरी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इकदिल एनएल यादव ने बताया कि गुरुवार रात हमराह टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि इकदिल तिराहे से कथगवां जाने वाले मार्ग पर स्थित पूजा वर्मा के अहाते में वाहन चोर गैंग के सदस्य मौजूद हैं। उन्होंने एसओ सिविल लाइन डीके सिसौदिया, एसआई अमर सिंह, रामखिलावन व पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने छापा मारकर राजुल पाठक पुत्र वीरेश पाठक निवासी वाह अड्डा करनपुरा कोतवाली को धर दबोचा। जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस को अहाते से दो ट्रैक्टर, एक बोलेरो तथा एक मारुति इर्टिगा कार बरामद हुई।
पकड़े गए राजुल पाठक को पत्रकारों के समक्ष पेश करते हुए थानाध्यक्ष इकदिल एनएल यादव ने बताया कि राजुल ने अपने साथी पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी कामेत थाना बढपुरा, नृपेंद्र उर्फ निप्पे पुत्र औकार सिंह निवासी उधन्नपुरा थाना इकदिल, वर्मा पुत्र मनोज निवासी मनियांमऊ थाना इकदिल के साथ मिलकर वाहनाें को लूटा था। यह लूटे गए वाहनाें को बेचने की फिराक में थे। तभी राजुल पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसके साथी भाग जाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि राजुल के खिलाफ सिविल लाइन तथा जनकगंज ग्वालियर में लूट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गैंग के अन्य सदस्याें के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

-----
अलग-अलग जगहों से लूटे थे वाहन
इटावा। थानाध्यक्ष एनएल यादव ने बताया कि पूछताछ में राजुल पाठक ने बताया कि उसने एक ट्रैक्टर दिबियापुर तथा एक ट्रैक्टर मुंगीसापुर कानपुर देहात से लूटा था। इर्टिगा कार उन्होंने कानपुर से लूटी थी। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि जो नंबर प्लेट लगी है वह किसी सीडी डॉन बाइक का नंबर है। आरोपी ने बताया बोेलेरो कार को उन्होंने भिंड से किराए पर ली थी, बाद में चालक को मारपीट कर उतार दिया और बोलेरों लेकर फरार हो गए। श्री यादव ने बताया कि राजुल ने पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस लूटे गए अन्य वाहनों की तलाश में जुटी है।
-----
गैंग का सरगना है पुष्पेंद्र
इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने जिस अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, उसका सरगना पुष्पेंद्र सिंह निवासी कामेत है। पुष्पेंद्र एक शातिर अपराधी है। उस पर लूट, डकैती जैसे करीब दो दर्जन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। थानाध्यक्ष एनएल यादव ने बताया कि इस गैंग में कुल आठ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। यह वाहनाें को लूटकर उनमें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते हैं। पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी है। उन्हें शीघ्र दबोच लिया जाएगा।
------
चोरी की क्वालिस, चार बाइकें समेत दो गिरफ्तार
बकेवर (इटावा)। थाना पुलिस ने बाईपास तिराहे के पास से चोरी की क्वालिस समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइकें बरामद कीं।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाईपास तिराहे के पास चोरी की क्वालिस समेत सोनू उर्फ सुनील पुत्र मुनीम सिंह निवासी खितौरा थाना बकेवर, नवलई उर्फ चन्ना पुत्र दीवान सिंह निवासी चंदेढी थाना भरथना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि क्वालिस दिबियापुर से चुराई गई थी। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की चार बाइकें भी बरामद कीं। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने साथियों के नाम भी बताए है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें