फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ गिरे ओले, गलन बढ़ी

Fri, 10 Jan 2014 05:46 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला। सुबह के समय बारिश के बीच आसमान से गिरे ओलों ने जबर्दस्त ठंड पैदा कर दी। ओलों की बौछार से किसान फसलों को लेकर चिंतित हो उठे। तापमान 4.8 डिग्री पर पहुंच गया। जगह-जगह जलभराव और सड़कों पर कीचड़ से लोग घरों में दुबके रहे। तेज बारिश और ओलो के गिरने से सरसों के पौधे औंध गए।
विज्ञापन

बुधवार को निकली धूप के बाद लोग सोच रहे थे कि अब सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन रात को ही मौसम ऐसा बदला कि सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज बारिश होने लगी। इसी बीच थोड़ी देर के लिए ओले भी गिरे। हालांकि ओले कुछ ही जगह गिरे लेकिन बारिश पूरे जिले में हुई। बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंडक बढ़ गई। ठंड, सड़कों पर जलभराव व कीचड़ के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
महेवा प्रतिनिधि के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास बारिश के साथ मटर के आकर के ओले गिरे। नींद में लोग ओलावृष्टि नहीं जान सके। जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली वह खेतों की ओर दौड़ पड़े। ओलों से सरसों की फसल का नुकसान हुआ। पौधे खेतों में बिछ गए थे। किसानों की मानें तो साढ़े छह बजे के आसपास फिर से कुछ पल के लिए ओलावृष्टि हुई। अहेरीपुर में भी बारिश के साथ ओले गिरने से किसान चिंतित देखे गए। भरथना क्षेत्र में भी ओले गिरने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

--
बारिश ने ठंडे किए अलाव
निराश्रित लोगों व यात्रियों को लिए सर्दी में प्रशासन और नगर पालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलाव ही सहारा हैं। गुरुवार की सुबह के वक्त हुई बारिश से एक ओर सर्दी बढ़ी तो वहीं पानी गिरने से अलाव ठंडे हो गए। ऐसे में दिनभर अलाव न जलने के कारण निराश्रित, गरीबजनों के साथ ही यात्रियों को ठंड से जूझते हुए देखा गया।
--
खस्ताहाल सड़कों ने किया परेशान
बारिश के बाद शहर की खस्ताहाल सड़कों पर जलभराव और कीचड़ ने राहगीरों को परेशान किया। सबसे ज्यादा परेशानी मुगल रोड पर हुई। बस स्टैंड से लेकर फोरलेन हाइवे पर जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाने और सड़क पर कीचड़ के कारण बाइक सवारों को फिसलकर गिरते हुए देखा गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पक्काबाग क्षेत्र में मुगल रोड पर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें