फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव के पीछे पड़ा है मीडिया- धर्मेंद्र

Fri, 10 Jan 2014 05:46 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई(इटावा)। सैफई महोत्सव समापन के अगले दिन सम्मान समारोह में सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक बार फिर मीडिया पर आरोप मढ़े। बोले, मुजफ्फरनगर की घटना से सपा व प्रदेश सरकार दुखी है, लेकिन मीडिया को यह सोचना चाहिए कि आखिर दंगे के पीछे किसकी साजिश थी। मीडिया सैफई महोत्सव के पीछे पड़ा है, जबकि इस महोत्सव की शुरुआत विलुप्त हो रही लोककला व संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व दुकानदारों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रतीक चिह्न भेंट किए। साथ ही डीएम पी. गुरुप्रसाद, एसएसपी नीलाब्जा चौधरी फोटोग्राफर अर्शी को सम्मानित किया गया। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितनी मदद मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की है। उतनी कभी किसी सरकार ने नहीं की। इलेक्ट्रानिक मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव लोक संस्कृति को बचाने का पवित्र प्रयास है। महोत्सव कमेटी इसके लिए पिछले 15 वर्षों से लगी है। मुजफ्फरनगर के दंगों का सपा के पूरे परिवार व प्रदेश सरकार को गहरा दुख है। कई बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।
समापन अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविंद्र श्रीवास्तव गुड्डू, ब्लाक प्रमुख सैफई तेज प्रताप यादव, लक्ष्मीपति वर्मा, डा. ब्रजेश यादव, डा. अरविंद यादव, कर्मराज सिंह यादव, उमेश दीक्षित, संतोष शाक्य, सतेंद्र भदौरिया, रामनरेश यादव, फुरकान अहमद, चंदगीराम यादव, आशीष राजपूत, राजवीर सिंह ठेकेदार, जयवीर सिंह यादव के अलावा डीएम पी गुरुप्रसाद, एसएसपी नीलाब्जा चौधरी, एएसपी ऋषिपाल सिंह यादव, सीओ सैफई अरुण दीक्षित, महोत्सव प्रभारी श्याम लाल यादव आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें