फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर लुटेरों ने भाई बहन को दिनदहाड़े लूटा

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-ग्वालियर मार्ग पर यमुना पुल व कामेत के समीप बाइक से आ रहे भाई बहन को दिनदहाड़े बाइकर लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरों ने उन्हें कट मारकर गिरा दिया और जेवर नगदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोशित लोग पुलिस चौकी उदी पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसओ बढ़पुरा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों क ो समझाकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

ग्राम अजबपुर की मड़ैया निवासी नीलेश यादव पुत्र मिलाप सिंह गुरुवार को अपराह्न करीब दो बजे अपनी बहन गीता पत्नी धर्मेंद्र को लेकर बाइक से इटावा आ रहा था। वे लोग कामेत के आगे यमुना पुल से पहले पहुंचे थे कि पीछे से आए लाल पल्सर पर सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक करके उनकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया। उनके गिरते ही लुटेरों ने मारपीट कर उनसे जंजीर व 50,000 रुपये नकद लूट लिए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। किसी के न पहुंचने पर नीलेश और गीता उदी चौकी की ओर बढ़ गये। साथ ही परिजनों को खबर दे दी। इस पर परिजन और ग्रामीण उदी चौकी पर आ गए। उनमें पुलिस के मौके पर न पहुंचने को लेकर खासा आक्रोश था। लोगों ने इटावा ग्वालियर मार्ग जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर एसओ बढ़पुरा संजय यादव मय फार्स के जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मामला दर्ज कर लुटेरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। साथ ही मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने की बात भी कही। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें