फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो ट्रैक्टरों सहित छह गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना पुलिस ने ग्वालियर बाईपास तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर छह लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के दो ट्रैक्टर तथा तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे ट्रैक्टर बेचने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

इकदिल एसओ एनएल यादव अपने हमराह फोर्स के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में थे तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के ट्रैक्टर बेचने के उद्देश्य से ग्वालियर बाईपास तिराहे के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक सोनालिका तथा एक महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद हुआ। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए।
पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अमित दिवाकर उर्फ नरसिंह उर्फ चेला पुत्र प्रेमपाल निवासी अहमदपुर थाना सिरसागंज, अजय राठौर पुत्र हरीसिंह निवासी नई आबादी तुलसीनगर ताजगंज आगरा, रविंद्र जाटव पुत्र किशनलाल, कुलदीप जाटव पुत्र बारेलाल निवासी अहमदपुर सिरसागंज, सुरेश लोधी पुत्र मोहनलाल निवासी दौलतपुर हाथरस, अनूप सिंह यादव पुत्र सुल्तान सिंह निवासी रामपुर भोलेपुर निधौलीकलां एटा बताए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ एनएल यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के दो ट्रैक्टर व दो तमंचे बरामद हुए। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें