फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा कल से, तैयारियों जोरों पर

Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षाएं आठ मार्च से शुरू होंगी। विश्व विद्यालय प्रशासन से मिले निर्देश के तहत परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में एक राजकीय, तीन सहायता प्राप्त व 23 वित्तविहीन कालेजों में एक साथ परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जाएंगी। जिले के कुल 28 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी विश्व विद्यालय की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

पंचायतराज राजकीय महिला महाविद्यालय इटावा के अलावा तीन सहायता प्राप्त केकेडीसी इटावा, जनता कालेज बकेवर इटावा व चौधरी चरण डिग्री कालेज के अतिरिक्त 23 वित्तविहीन महाविद्यालयों में परीक्षाएं होंगी। केकेडीसी में करीब साढ़े नौ हजार परीक्षार्थी तथा चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा में करीब दो हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। केकेडीसी के केंद्राध्यक्ष प्राचार्य डॉ. मौकम सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। कालेज में कुल 32 कक्षों और एक हाल में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा पूर्णतया नकल विहीन कराई जाएंगी। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर जैसे अनुचित साधनों को लेकर आने पर प्रतिबंध है। वहीं चौधरी चरणसिंह डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. रामशंकर यादव, पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह व जनता कालेज बकेवर के प्राचार्य डा.सीताराम ने भी कहा कि कालेज इन परीक्षाओं को नकलविहीन व शंातिपूर्ण ढंग से कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें