फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक समिति की महापंचायत 17 को

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने कहा कि जिले में चीनी मिल व बीहड़ क्षेत्र में चैक डैम बनवाने के मुद्दे को लेकर 17 मार्च को उदी मोड़ पर महापंचायत कर अभियान चलाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि बीती 24 फरवरी को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कंधेसीघार में यमुना नदी पर पक्के पुल निर्माण की घोषणा की है, यह समिति के आंदोलन की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जिले में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समिति पांच साल से जसवंतनगर क्षेत्र में चीनी मिल लगाने की मांग कर रही है। सुल्तान सिंह मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला अभी तक उद्योग शून्य बना हुआ है। चीनी मिल लगने से इटावा में उद्योग शून्यता मिटेगी। किसान गन्ना पैदा कर अपनी आर्थिक उन्नति करेगा। श्री सिंह ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही चंबल क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगेगा। इस जल संकट को दूर करने का एक मात्र उपाय यमुना चंबल नदियों में गिरने वाले खारों पर चैक डेम बनाकर बरसाती पानी को रोकना है। यह लोक समिति के आंदोलन का मुख्य मुद्दा है। श्री सिंह ने कहा कि गत 20 फरवरी को कंधेसी घार में नौका पलटने से मरे लोगों के आश्रितों को राहत दिलाने के लिए समिति संघर्षरत रहेगी। उधर, जेपी यूथ बिग्रेड के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, समिति के प्रदेश महासचिव लालाराम गौतम, जिला प्रभारी भैरों सिंह भदौरिया, नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह कुशवाहा ने लोगों से 17 मार्च की महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें