फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुई की तरह चुभ रही बर्फीली हवाएं

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर थम नहीं रहा है। बुधवार की सुबह गलन भरी सर्दी से शुरू हुई। सुई की तरह चुभ रही बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। हाल यह रहा कि बर्फीली हवाओं से लोगों का चेहरा सुन्न होता महसूस हुआ। हालांकि सूर्य के दर्शन होने से दोपहर को लोगों को काफी राहत मिली। शाम ढलते ही फिर से ठिठुरन बढ़नी शुरू हुई। इस कारण बाजारों में दिन में दिखी चहल पहल शाम ढलने के साथ ही धीरे धीरे सन्नाटे में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी के इस दौर में बुधवार का दिन लोगों के लिए कुछ राहत भरा रहा। गिरे तापमान में भी थोड़ा सुधार हुआ। आज न्यूनतम तापमान 4.8 दर्ज किया गया जो मंगलवार के सापेक्ष करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा हुआ रहा जबकि अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में हुए सुधार का असर लोगों को दोपहर होने पर महसूस हुआ। सुबह तो पिछले दिनों के समान ही सर्द रही। गलन भरी इस सर्दी का अहसास सुबह दस बजे तक महसूस किया जाता रहा। लोग ठिठुरते रहे और आग के जरिए सर्दी से बचाव करते हुए देखे गए। चूंकि आज समय से सूर्य के दर्शन हुए और जैसे जैसे दिन चढ़ता गया सूर्य की गर्मी से लोग राहत महसूस करते रहे। यही बजह रही कि पिछले दिनों सर्द हवाओं के प्रकोप से बाजारों में दिखा सन्नाटा आज चहल पहल में बदला नजर आया। हालांकि शाम होते होते फिर से कड़ाके की सर्दी का अहसास होते ही लोग अपने अपने घरों में दुबकते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें