फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम की टक्कर से टीचर की मौत

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुरा के पास फर्रुखाबाद मार्ग पर स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही टीचर को डीसीएम ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बैजल कालोनी मालगोदाम रोड निवासी कौशलेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका यादव (38) प्राथमिक विद्यालय भदामई ब्लाक बसरेहर में टीचर थी। बुधवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी। उदयपुरा के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम समेत भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, दूसरी घटना सिविललाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानत के पास हुई जहां बाइक से जा रहे नितेंद्र पुत्र सीताराम व राजेंद्र पुत्र बीरेंद्र निवासी सरैया चुंगी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। इंजीनियरिंग कालेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जितेंद्र पुत्र सुघर सिंह निवासी अड्डा दिलीप घायल हो गया। इसके अलावा बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर सराय मिट्ठे के पास सड़क पार करते समय जलालुद्दीन पुत्र वाहिद खान निवासी सराय मिट्ठे घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें