फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र प्रभारी का वेतन रोकने का निर्देश

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। आरएफसी के डिवीजन प्रबंधक नरेंद्र शंकर पांडेय ने कस्बा स्थित सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर कतई खरीददारी न होने और मौके पर नमी मापक यंत्र न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

श्री पांडेय सोमवार को देर शाम बकेवर कस्बा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी जगदीश नारायण शुक्ला मौके पर मिले। लेकिन खरीददारी शून्य मिली। नमी मापने का यंत्र मांगा तो नहीं मिला। जिस पर श्री पांडेय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी श्री शुक्ला का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारी से पूछा कि धान खरीद के लिए कितना धन आया है, तो केेंद्र प्रभारी ने बताया कि दो लाख रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि इतने रुपए से कितनी खरीद संभव है और धनराशि मंगवाई जाए। धान खरीद के प्रयास तेज किए जाएं। श्री पांडेय ने बताया कि इस केंद्र पर एक दाना भी धान नहीं खरीदा गया। जबकि 22 अक्तूबर को क्रय केंद्र बनाया गया है। एक माह में खरीद शून्य है। इसे लेकर केंद्र प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान समिति के सचिव राजीव गोयल, श्याम किशोर, रामसिंह पाल, बेटालाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें