फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों की हत्या का आरोपी चढ़ा हत्थे

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक ही परिवार के छह सदस्यों की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। घटना को अंजाम देने के बाद से करीब साढ़े पांच माह तक वह फरार रहा। जघन्य वारदात होने के कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती रही। एसएसपी राजेश मोदक ने शुरुआत में आरोपी को पकड़ने की कमान अपने हाथ में ले रखी थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो कर लिया, किंतु मामले का खुलासा नहीं किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 27/28 मई की रात को इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलखर निवासी सुरेश चंद्र यादव, उनकी पत्नी विमला यादव, विकलांग पुत्र अवनीश, पुत्रियां रश्मि, श्वेता और सुरभि की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात से पूरा जिला दहल गया था। मृतक सुरेश चंद्र यादव के साले होमसिंह निवासी बंधारा ने सुरेश के भाई रामप्रताप उर्फ टिल्लू सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।
एसएसपी राजेश मोदक ने इस मामले का खुलासा करने की कमान अपने हाथों में ले आरोपी की तलाश कराई थी, परंतु उसका सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने उसके घर की कुर्की किए जाने की भी कार्यवाही की थी। बावजूद इसके रामप्रताप का पता नहीं चला।
विज्ञापन

पता चला है कि दीपावली बाद माहौल परखने के लिए रामप्रताप अपने गांव आया। बताते हैं कि शनिवार की रात को वह पिलखर स्थित एक होटल पर बैठा था। इसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी। इकदिल थानाध्यक्ष एसी दुबे मयफोर्स होटल पर पहुंचे और उसको दबोच लिया। अभी पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि जघन्य वारदात को अंजाम देने में उसके साथ कौन-कौन था। पूरे परिवार को खत्म कर दिए जाने के पीछे कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें