फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सबा व पवन ने जीती चैंपियनशिप

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआईसी मैदान पर चल रहे माध्यमिक विद्यालयों के जिला स्तरीय खेलकूद युवक समारोह के दूसरे दिन सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज की सबा ने बालिका वर्ग में तथा जसवंतनगर के पवन कुमार ने बालक वर्ग में चैंपियनशिप जीती। सब जूनियर वर्ग में जसवंतनगर की रोशनी, मोहिनी और शीला ने चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन

जनपदीय खेलकूद युवक समारोह का शनिवार को दूसरा दिन था। आर्यकन्या इंटर कालेज की छात्रा सबा ने सीनियर बालिका वर्ग में 1500 मीटर, 5000 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप प्राप्त की। बालक वर्ग में जसवंतनगर के पवन कुमार ने 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर चैंपियनशिप जीती। सब जूनियर बालिका वर्ग में जसवंतनगर की रोशनी ने 100 मीटर व लंबी कूद में प्रथम स्थान तथा 200 मीटर में द्वितीय स्थान, मोहिनी ने 600 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो में प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, शीला ने 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर चैंपियनशिप प्राप्त की।
रविवार को हुई प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक वर्ग ज्वैलिन थ्रो में प्रमोद इटावा प्रथम, अवनीश लवेदी द्वितीय तथा दीपक धनुआं तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में अभिषेक मोढ़ी प्रथम, सुशांक सैफई द्वितीय व दुर्गेश बसरेहर तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सबा इटावा प्रथम, पूजा इटावा द्वितीय, ज्योति जसवंत नगर तृतीय रही। 5000 मीटर दौड़ में सबा इटावा प्रथम, पूजा इटावा द्वितीय व ज्योति बकेवर तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में पूजा जसवंतनगर प्रथम, प्रियंका बकेवर द्वितीय, नीलम धनुआं तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में लंबी कूद में रंजीत सुतियानी प्रथम, शिवम जसवंतनगर द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रंजीत सुतियानी प्रथम, शिवम जसवंतनगर द्वितीय तथा सूर्यकांत इटावा तृतीय रहे। ऊंची कूद में सुरजीत जसंवतनगर प्रथम, रामवीर धनुआं द्वितीय तथा राकी यादव बसरेहर तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग हैमर थ्रो में दीपक जसवंतनगर प्रथम, उत्तम यादव धनुआं द्वितीय तथा अश्वनी लबेदी तृतीय रहे। प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष डा. अजंट सिंह यादव मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह यादव, चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. उमेशचंद्र यादव, पीटीआई आशुतोष वर्मा, आशा वशिष्ठ, इंद्रनारायण पांडेय, नाजिश, कौशलेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें