फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इटावा नगर पालिका से सभासद पद के नौ नामांकन

Thu, 20 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन इटावा नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों से सभासदी के लिए नौ लोगों ने नामांकन दाखिल कराए।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) राजेश अरोड़ा ने बताया कि इटावा के अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे गए। 40 वार्डों के सभासद पद के लिए 317 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें से वार्ड संख्या एक से एक, वार्ड 22 से एक, वार्ड 28 से तीन, वार्ड 32 से दो तथा वार्ड 40 से दो लोगों ने सभासद पद के लिए नामांकन कराए।
नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष के लिए 33 नामांकन पत्र बिके। यहां 25 वार्डों के सभासद पद के लिए 108 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं वार्ड संख्या 06 व 12 से एक-एक नामांकन पत्र सभासद पद के लिए प्राप्त किए गए हैं। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। 25 वार्डों के सभासद पद के लिए 77 नामांकन पत्र खरीदे। इनमें से वार्ड संख्या 01, 06, 07 व 18 से एक-एक तथा वार्ड संख्या 20, 22 व 23 से दो-दो सभासद पद हेतु नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत, इकदिल के अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 नामांकन पत्र लोगों ने खरीदे हैं। इनमें से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दो सेट से नामांकन भी किया है। 14 वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 74 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें से वार्ड संख्या 7 व 9 से एक-एक तथा वार्ड संख्या 12 से दो नामांकन पत्र सभासद पद के लिए खरीदे गए।
नगर पंचायत बकेबर के अध्यक्ष पद के लिए कुल 41 नामांकन पत्र बिके। नगर पंचायत बकेवर के 12 वार्डों के सभासद पद के लिए 52 नामांकन पत्र दावेदारों ने खरीदे। वार्ड संख्या 1, 03, 11 व 12 से एक-एक सभासद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 नामांकन पत्र बिके। 11 वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 28 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें